फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया अफसरों ने घंटों की जालसाज से पूछताछ

Wed, 17 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर क्षेत्र के सवा सौ से अधिक लोगों को शिकार बनाने वाले अजय चौबे ने यूपी के अलावा बिहार और झारखंड तक के कई युवकों को झांसा देकर उनसे तीस-तीस हजार रुपये ऐंठ लिए हैं। यही नहीं विदेश जाने के लिए पासपोर्ट और नौकरी के पूर्व मेडिकल कराने के नाम पर भी आरोपी ने लोगों से ठीक ठाक रकम वसूल की है। इसका खुलासा सिधारी थाना क्षेत्र से 102 पासपोर्ट के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ में हुआ।
विज्ञापन


 
जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमनपुर गांव निवासी अजय चौबे के घर सोमवार की शाम सिधारी एसओ रामनरेश यादव ने छापा मारा था।
  वहां से 102 पासपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य अभिलेखों के मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार को एलआईयू और आईबी के अधिकारियों ने सिधारी थाने में अजय से घंटों पूछताछ की। इस दौरान उसके सारे कनेक्शन खंगाले गए। साथ ही बरामद पासपोर्टों की भी जांच की गई।

आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक साल से इसमें लगा है। आजमगढ़, मऊ के अलावा बिहार और झारखंड के बेरोजगार युवकों को दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका आदि में कंप्यूटर आपरेटर, ड्राइवर, सेल्समैन आदि की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये लिए। इसमें से पंद्रह हजार रुपये नगद और पंद्रह हजार रुपये वह अपने खाते में डलवाता था। करीब एक माह पूर्व शहर के एक चर्चित होटल में उसने उन लोगों का इंटरव्यू भी कराया था। बकौल अजय साक्षात्कार लेने के लिए उसने कोलकाता में रहने वाले अपने एक साथी को बुलवाया था। पुलिस मामले में और टोह लेने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें