फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामाबाद की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बा स्थित राजकीय चीनी पात्र विकास केंद्र स्थित कॉमन फैसिलेशन सेंटर का निरीक्षण करने रविवार को डीएम विशाल भारद्वाज अचानक जा धमके। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निजामाबाद की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। निजामाबाद कस्बे में स्थित राजकीय चीनी विकास केंद्र पर उप्र सरकार द्वारा बनाए गए कामन फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण कराया गया है। चुनाव से पहले इस सेंटर का निर्माण तो कर दिया गया और मशीनें लगा दी गई लेकिन उद्घाटन ना होने के कारण कार्य अधूरा पड़ा था। रविवार को डीएम अचानक पहुंच गए। उन्होंने फैक्ट्री में लगाए गए चाक, जिगर जाली ,पार्टर व्हील, पार्टर ड्राफ्ट क्लीन, टेस्ट फर्नेस, टरनल क्लीन सहित लगभग 14 मशीनों का निरीक्षण करते हुए सभी को चला कर देखा। डीएम ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ साथ हस्तशिल्प कलाकारों को बताया कि निजामाबाद के मिट्टी के बर्तन के ऊपर निजामाबाद का एक टैग होना चाहिए जो यह बताए कि यह मिट्टी का बर्तन निजामाबाद का बना है। हस्तशिल्प कलाकारों ने बताया कि मिट्टी की कलाकृति को जी आई का परमिशन मिल गया है। डीएम ने जिले में निजामाबाद की मिट्टी के बर्तन का एक डिस्प्ले काउंटर बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह, तहसीलदार निजामाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रहलाद पांडेय, सोहित कुमार प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, संजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें