फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनुपस्थित मिले मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक लेते डीएम विशाल भाद्वाज।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज ने आबकारी विभाग से कहा कि राजस्व वसूली में वृद्धि करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कराएं। साथ ही शराब ठेके, बीयर बार के लाइसेंस के लिए किए गए आवेदन किसी भी दशा में पेंडिंग न रहें। वहीं बिना सूचना के अनुपस्थित मंडी सचिव को एडीएम वित्त एवं राजस्व से कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एआईजी स्टांप को निर्देश दिया कि नेटवर्क, सर्वर एवं पोर्टल की समस्या को दूर कर अधिक से अधिक रजिस्ट्री के केसों का निवारण करते हुए राजस्व में वृद्धि करें। गत वर्ष की तुलना में राजस्व वसूली में वृद्धि की जाए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जनरेट किए गए बिलों के सापेक्ष विद्युत वसूली कर राजस्व में वृद्धि करें। वन विभाग को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधों की बिक्री बढ़ाकर राजस्व वसूली में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। आरा मशीनों का निरीक्षण कर राजस्व वसूली में वृद्धि करें। माइनिंग के कार्यों को तत्काल शुरू करा दें, ताकि राजस्व में वृद्धि कराई जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी ईंट भट्टा बिना रॉयल्टी जमा किए किसी भी दशा में संचालित न हों। जितने ईंट भट्टे संचालित हो गए हैं, सभी की रायल्टी वसूली कर राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए राजस्व वसूली में वृद्धि करें। डीएम ने बिना सूचना व छुट्टी के मंडी सचिव के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, पीडी केके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें