फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी लालगंज में लग रहा फायर फाइटिंग मानक के अनुरूप न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि संयुक्त टीम बनाकर तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने 100 सैय्या अस्पताल से आवास तक तत्काल सड़क मार्ग का निर्माण करने का निर्देश दिया। 100 बेड हॉस्पिटल के मेन गेट पर अतिक्रमण होने के कारण सीएमओ को निर्देशित किए कि एसडीएम को लिखित आवेदन कर इसे तत्काल हटाया जाए। जो लोग विरोध करते हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दोनों गेटों के समीप जितने मेडिकल स्टोर है, उनकी जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान 100 सैय्या नवनिर्मित अस्पताल के अंदर जल सप्लाई की व्यवस्था ठीक न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्ति किया। पेसेंट एक्जामिनेशन टेबल, आपरेटिव टेबल, एसी स्टीमेट के अंर्तगत आया है कि नहीं, स्टीमेट में है या नहीं तीन दिन स्पष्ट करें। ऑक्सीजन प्लांट के सम्बन्ध में सीएमओ ने बताया कि अभी फंक्शन में नहीं है। यूपीपीसीएल कह रहा कि पहले पैसा दीजिए, फिर कार्य करेंगे। डीएम ने संबंधित अधिकारी को कार्यालय बुलाया।मेंहनगर निवासिनी नंदिनी डिलीवरी कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंची। जहां जिलाधिकारी ने टीकाकरण के बारे में जानकारी लिया, जिस पर उन्होंने बताया कि टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने यह भी पूछा कि पुष्टाहार मिला है, तो उसने कहा कि आंगनबाड़ी द्वारा कुछ नहीं मिला। जिस पर डीएम ने मेंहनगर सीडीपीओ व क्षेत्र की सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डा. इंद्रनरायण तिवारी, सीओप्त लालगंज मनोज रघुवंशी, अधीक्षक डा. एसके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें