फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 20 ब्लॉकों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले की स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले के सभी 20 विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। योजना का उद्देश्य समूह की महिलाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। वर्तमान में जिले के निजामाबाद और शहर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से प्रेरणा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। यहां गुणवत्तापूर्ण व किफायती भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाओं को नियमित आय का स्रोत भी मिला है। इन कैंटीनों के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए एनआरएलएम ने अब इस व्यवस्था का विस्तार सभी विकास खंडों तक करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत चयनित स्वयं सहायता समूहों को कैंटीन संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, प्रबंधन संबंधी जानकारी और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कैंटीनों में स्वच्छ व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय लोगों और सरकारी कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों व आगंतुकों को भी सुविधा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रेरणा कैंटीन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे न केवल समूह की महिलाओं की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। एनआरएलएम का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार के स्थायी अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में दो विकास खंड़ों में प्रेरणा कैंटीन का संचालन हो रहा था। अब जिले के अन्य विकास खंड़ों में भी संचालन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। - डॉ. आराधना त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें