फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक सहित कई सहायक अध्यापक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने शिक्षा क्षेत्र फूूलपुर, मिर्जापुर व रानी की सराय क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में तीन प्रधानाध्यापक सहित कई सहायक अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। वहीं विद्यालयों में कई कमियां पाई गई, जिस पर प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बीएसए ने एक सप्ताह के अंदर अपना साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय से जवाब नहीं दिया गया तो निलंबन की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में शिक्षा क्षेत्र फूलपुर प्राथमिक विद्यालय ससना की प्रधानाध्यापक सुलेखा अनुपस्थित मिलीं। उपस्थिति पंजिका में अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र था ,लेकिन हस्ताक्षर नहीं थे। शिक्षामित्र शर्मिला भी हस्ताक्षर बनाकर घर चली गई थीं। शिक्षा क्षेत्र मिर्जापुर के कंपोजिट विद्यालय गौसपुर के प्रधानाध्याक सर्वेश राय अनुपस्थित मिले। चार सहायक अध्यापक व तीन अनुदेशक भी अनुपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका पर कालम खाली था। इसी प्रकार शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय के राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद के प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी यादव भी अनुपस्थित थे। विद्यालय की चाबी उनके पास थी, जिससे शिक्षक सड़क पर इंतजार कर रहे थे। शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक कभी भी समय से उपस्थित नहीं रहते हैं। विद्यालय में अनुपस्थित रहकर कार्यालय में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें