फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घायल राष्ट्रीय पक्षी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव में घायलावस्था मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर की शुक्रवार को पॉली क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटनास्थल से बृहस्पतिवार को कराहते मोर को यूपी 112 की टीम ने वन विभाग को सौपा था। फौरन वन विभाग के सेक्शन प्रभारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने घायल मोर को राजकीय पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर आजमगढ़ स्थित पॉली क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मोर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने मोर का तमसा नदी तट पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, मोर की मौत गर्दन पर तीन जगह गहरी चोटें पहुंचने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें