आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पलिया नई गांव निवासी 55 वर्षीय विरेंद्र शर्मा पुत्र भुक्खू बीते सोमवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम के पास ही पहुंचे थे कि किसी ने राड से उनके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच पुत्र व एक पुत्री का पिता था।