स्माइल ट्रेन और सदरुद्दीन मेमोरियल हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 21
से 27 फरवरी तक जागरूकता क्लेफ्ट वीक मनाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार
को शिब्ली महाविद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोगों को कटे होठ और तालू के संबंध में जानकारी दी गई।
बताया गया कि कई
गरीब परिवार के ऐसे सदस्यों का मुफ्त में सर्जरी कर उन्हें समाज की मुख्य
धारा में लाया गया है। स्माइल ट्रेन संस्था की प्रोग्राम मैनेजर विनीता
सिन्हा ने बताया कि क्लेफ्ट वीक और जनसंपर्क के माध्यम से समाज के पिछड़े
वर्ग के जन्मजात कटे होंठ और तालू के बच्चों को नि:शुल्क सर्जरी प्रदान कर
समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं। पूरे सप्ताह कार्यकर्ता स्कूल,
कॉलेज में जाकर, कैंप और जनसंपर्क के माध्यम से जागरूकता फैलाएंगे।
पूरे
प्रदेश में हमने पिछले 16 वर्षों में 1 लाख 20 हजार से अधिक नि:शुल्क
सर्जरी की है। सदरुद्दीन मेमोरियल हास्पिटल के डा. खुर्शीद अहमद ने कहा कि
इस वर्ष हमारा प्रयास होगा कि अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों को इस विकृति
के बारे में बताया जाए। सदरुद्दीन मेमोरियल हास्पिटल इन बच्चों का सर्जरी
कर न केवल उनके चेहरे पर बल्कि पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाकर खुशी
महसूस कर रहा है।
बोले स्माइल ट्रेन के सहयोग के बगैर 2465 बच्चों की
नि:शुल्क सर्जरी आठ सालों में संभव नहीं हो पाती। शिब्ली में आयोजित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा.
निरंकार सिंह और विशिष्ट अतिथि कालेज प्रबंधक नियाज जमाली, प्राचार्य डा.
गयास अहमद उपस्थित थे। संचालन डा. जावेद अख्तर ने किया।