पुलिस लाइन में रिक्रूटों को योग कराते देवविजय यादव।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे एवं सीओसिटी लाइन इलामारन द्वारा जनपद आजमगढ़ पुलिस लाइन में आरक्षी / रिक्रूट आरक्षियों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग को अच्छी तरह से बनाये रखते हुए योगाभ्यास कराया गया। योग के तहत प्राणायाम अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रष्तिका, विरेचन, भ्रामरी आदि प्राणायाम कराया गया। इसी कड़ी में जवानों को फिट रखन व एम्यून सिस्टम फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार आसन कराया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा प्रशिक्षुवों को बैरक एवं अपने आस पास साफ सुथरा रखने के लिए उत्प्रेरित किया गया। उन्हे बताया गया कि सजगता ही एक मात्र उपाय है। आप आपस में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखे, हाथ गन्दे ना दिख रहे। यदि है तो समय-समय पर अच्छी तरह कम से कम तीस सेकेन्ड साबुन से धोने को कहा गया। इसके अलावा किसी भी सार्वजनिक वस्तु को छूने से पहले हाथो में सेनेटाइजर का प्रयोग करें। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। एम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से गर्म पानी का प्रयोग अपने दैनिक पेय में जरूर शामिल करें, अच्छी एक्सरसाइज हेल्दी डाइट एवं योग का विशेष रूप से अभ्यास करें। डीआईजी द्वारा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन आजमगढ़ को निर्देशित करते हुए कहा गया कि पुलिस लाइन के आवासीय क्षेत्र व पुलिस बैरकों में प्रतिदिन साफ-सफाई व फागिंग अनिवार्य रूप से कराया जाए।