फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना कनोना गांव में रविवार की चोरों ने एक घर के चैनल का ताला तोड़कर 40 हजार नगद सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने सोमवार सुबह बरदह थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। कनोना गांव निवासी सूरज यादव पुत्र अमरनाथ यादव रविवार की गर्मी अधिक होने के कारण मकान के ऊपरी हिस्से में सोए थे। सुबह 5:30 बजे सोकर उठे तो उन्होंने पाया कि घर में सारा सामान बिखरा है और चैनल का ताला टूटा है। बक्सा अलमारी सब खुली पड़ी हुई थी। इसके बाद घर में रोना धोना शुरू हो गया। शोर सुनकर अगल बगल के लोग भी आ गए। वहीं कुछ लोगों ने बक्से को सीवान में फेंका हुआ देखा तो पीड़ित को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में 40 हजार नगद, एक लैपटॉप, कैमरा आभुषण और पीतल के पुराने बर्तन चोरों के हाथ लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें