फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चौपाल और जनसंवाद में दी गई सुरक्षा, योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
11 : मिशन श​क्ति अ​​भियान के तहत लोगों को जागरूक करती महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
आजमगढ़। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को कानून के बारे में बताया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने मंदिरों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। वहीं, महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, बीसी सखी समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर गांव और वार्ड स्तर पर चौपाल व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, महिला सुरक्षा कानूनों, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें