फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महंगाई की मार से कम हुई चीनी की मिठास कीमत, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार से पहले ही परेशान आम परिवारों की रसोई का बजट अब चीनी की बढ़ती कीमत ने और बिगाड़ दिया है। करीब 20 दिन में चीनी के दाम में लगभग 20 रुपये प्रति किलो की उछाल आई है।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में चीनी का भाव करीब 65 रुपये किलो पहुंच गया है, जबकि कुछ दिन पहले तक यह करीब 43 से 45 रुपये किलो बिक रही थी।
आटा, दाल, खाद्य तेल और सब्जियों के बढ़ते दामों के बीच चीनी की कीमत में अचानक हुई वृद्धि ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रोजमर्रा की जरूरत में शामिल होने के कारण इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
खासकर सीमित आय वाले परिवारों को महीने का खर्च संभालने में परेशानी हो रही है। चीनी के दाम बढ़ने का असर घरों में रोजाना बनने वाली चाय पर भी पड़ रहा है। गृहिणियों का कहना है कि छोटी-छोटी जरूरतों की कीमत बढ़ने से महीने का बजट लगातार बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

अब चाय में चीनी की मात्रा तक का हिसाब रखना पड़ रहा है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए चीनी की बढ़ती कीमत ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। घरों में बनने वाले पकवान, मिठाइयों और अन्य व्यंजनों की लागत बढ़ने की आशंका है। लोगों का कहना है कि यदि कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो त्योहारों का बजट भी प्रभावित होगा।
प्रतिक्रिया
करीब 20 दिन पहले तक चीनी 45 रुपये किलो बिक रही थी, जो अब 65 रुपये किलो हो गई है। रोजमर्रा की अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं। ऐसे में सीमित आय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। -सत्येंद्र कुमार, दुकानदार
चीनी के बढ़े दाम का असर चाय के साथ त्योहारों पर बनने वाले पकवान और मिठाइयों पर भी पड़ेगा। इससे घरेलू बजट और बिगड़ेगा। सरकार को कीमतों पर निगरानी बढ़ाकर आम लोगों को राहत देनी चाहिए। -सत्यम साहू, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें