फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात कुंटू की ढाई करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

विज्ञापन
शहर के नीबी बेलईसा स्थित कुंटू सिंह के मकान की कुर्की के दौरान तैनात पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की एक और संपत्ति को पुलिस ने बुधवार को कुर्क कर लिया। शहर के हरवंशपुर (बेलईसा) स्थित कुंटू की यह प्रापर्टी पत्नी वंदना सिंह के नाम पर बैनामा कराई गई थी। जिसे एसपी की आख्या पर जिलाधिकारी ने कुर्क करने का आदेश जारी किया था। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ही इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर बुधवार को ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और कुंटू की इस प्रापर्टी को भी कुर्क करने के साथ ही नोटिस चस्पा करा कर डुगी भी पिटवाई। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रूद्रप्रताप सिंह कुख्यात अपराधी है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद यह चर्चा में आया। इसके बाद ही इस पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने कार्रवाई की शुरूआत किया। मार्च 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी एनपी सिंह के निर्देश पर इसकी सात करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। जीयनपुर कस्बा स्थित एक मकान को पुलिस व प्रशासनिक अमले ने ढहवा दिया। छह जनवरी को लखनऊ में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख व पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या हो गई। इस हत्याकांड में भी कुंटू सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद तो कुंटू पर कार्रवाई में तेजी आ गई। 9 जनवरी को पुलिस ने डीएम के निर्देश पर नीबी बेलइसा स्थित एक प्रापर्टी को सीज कर दिया। अजीत हत्याकांड में कुंटू का नाम प्रकाश में आने के बाद और हत्या की साजिश जिला कारागार से ही रचे जाने की पुष्टि होने के बाद से प्रशासनिक अमला कुंटू व उसके साथियों पर कार्रवाई को लेकर और सक्रिय हो गया। कुंटू का स्थानांतरण जिला कारागार से कासगंज जेल कर दिया गया। गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुंटू के खिलाफ कार्रवाई लगातार हो रही है। इसी के तहत एसपी सुधीर कुमार सिंह ने नीबी में ही कुंटू की एक और प्रापर्टी को चिन्हित किया और कार्रवाई के लिए आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित किया। एसपी की आख्या पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रापर्टी को भी सीज करने का आदेश 12 मार्च को जारी कर दिया। अमर उजाला ने इसे बुधवार के अंक में ही प्रकाशित भी कर दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि बुधवार को ही एसपी सुधीर कुमार सिंह भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे और कुंटू की इस संपत्ति को भी कुर्क करने की नोटिस चस्पा करने के साथ ही डुगडुगी भी पिटवाई।
कुंटू के आर्थिक स्रोत को नष्ट करने की कवायद में महकमा जुटा हुआ है। आज जो प्रापर्टी सीज की गई है, उसकी उसकी सरकारी कीमत तो 27.54 लाख रुपये ही है, लेकिन बाजारी कीमत ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस संपत्ति को भी कुंटू ने अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराया था। कुंटू और उसके सहयोगियों के और संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। चिन्हिकरण की कार्रवाई हो रही है। इसके बाद उन संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें