फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी को चढ़ाया श्रद्धासुमन

Sun, 01 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प़ुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पार्टी कार्यालय में मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में शांति मार्च निकालकर  गांधी को श्रद्घासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में निकला शांति मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर एसपी कार्यालय, सपा कार्यालय होते हुए रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचा।

 जहां कार्यकर्ताओं की इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव की रक्षा के लिए संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि इंदिरा जी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए  वह शहीद हो गई। पटेल जयंती पर बोले कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सभी रियासतों को भारत देश में मिलाकर अखंड भारत की स्थापना में बहुमूल्य योगदान दिया।

इस मौके पर पूर्व सांसद डा. बलिहारी बाबू, पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह, लालसा राय, डा. लालती देवी, राजकुमार पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू,, जयनरायन चौहान, त्रिभुवन दुबे, यदुनाथ यादव, डा. नंद किशोर, सुरेंद्र सिंह, मालती मिश्रा, बेलाल अहमद आदि उपस्थित हुए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें