फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदात को रोकने के लिए बढ़ाएं पिकेट और गश्त : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसएसपी हेमराज मीना ने बुधवार की रात रिजर्व पुलिस लाइन्स में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिकेट, गश्त बढ़ाएं और प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। चोरी की घटनाओं के शत-प्रतिशत अनावरण और संपत्ति की बरामदगी की जाए। गंभीर घटनाओं की जांच में राजपत्रित अधिकारी 24 घंटे में मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसएसपी ने निर्देश दिया कि चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए साम्प्रदायिक तनाव से जुड़ी किसी भी छोटी घटना का तत्काल विधिक समाधान कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने थाना परिसरों की साफ-सफाई और वाहनों के निस्तारण की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा। आईजीआरएस जनशिकायत पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अनिवार्य किया गया।थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया। स्थान और समय बदल-बदलकर वाहन चेकिंग, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, महिला बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए अर्दली रूम का आयोजन किया जाए। माफियाओं और टॉप-10 अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई और गैंगस्टर एक्ट के तहत अर्जित संपत्तियों की जब्ती पर भी जोर दिया। साइबर अपराधों के रोकथाम के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर के प्रचार-प्रसार और जीआरपी व आरपीएफ से समन्वय बनाए रखने की बात कही। डीजीपी द्वारा निर्देशित 10 बिंदुओं की भी बैठक में समीक्षा की गई और अमल करने को कहा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुधवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी सहित सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें