बाजार में सड़क किनारे खुले में लगा ट्रांसफार्मर किसी भी समय हादसों का सबब बन सकता है। शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से लोगों में गुस्सा है।
बता दें कि गोसाई की बाजार में आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर मनोज यादव के मकान के पास विभाग की ओर से चबूतरा बनाकर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर के पास कई दूकानें हैं और लोग भी रहते हैं।
क्षेत्र के दिनेश, रामअधार, दीपक गिरी, धनंजय, प्रमोद राय, संजय राकेश, शंकर, प्रदीप आदि ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन नतीजा सिफर रहा।