फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सांविधानिक गैलरी का शुभारंभ, आलेख लेखन में अंकित, पोस्टर में सत्येंद्र प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान दिवस पर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में सांविधानिक गैलरी का शुभारंभ और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान की आत्मा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व में निहित है। विद्यार्थियों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि सांविधानिक गैलरी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संविधान के इतिहास और निर्माण प्रक्रिया से परिचित कराने में सहायक होगी। प्रतिमा का निर्माण विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के गुलशन सोनकर ने किया।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद में सजल प्रथम रहे। आलेख लेखन में अंकित गुप्ता प्रथम, सत्येंद्र कुमार और अंजू मौर्य द्वितीय तथा आयुषी यादव और अमरजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में सत्येंद्र कुमार प्रथम, प्रखर द्वितीय तथा सुनिधि चौहान और आविष्कार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार अमृत लाल सहित शिक्षक, विद्यार्थी और शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें