फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुशहा गोसाईं में 400 मीटर सीसी मार्ग का लोकार्पण

विज्ञापन
कुशहा गोसाईं मार्ग का लोकार्पण करते विधायक डॉ. संग्राम यादव। संवाद
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने शुक्रवार को कुशहा गोसाईं गांव में 400 मीटर सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने बेटियों से फीता कटवाकर सड़क का शुभारंभ किया, जिसे बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। नए सीसी मार्ग से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात की दिक्कतें कम होंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, इसलिए उनका सम्मान और प्रोत्साहन आवश्यक है। विधायक ने प्रदेश सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने की, जबकि डॉ. नरेंद्र नाथ यादव विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन बलवंत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें