फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुरसूड़ी में 15 प्रतिबंधित हरे पेड़ काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
बरदह क्षेत्र के पुरसूड़ी गांव में काटे गए पेड़। संवाद
विज्ञापन
बरदह। पुरसूड़ी गांव में 15 प्रतिबंधित हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग की जांच में 12 शीशम और तीन नीम सहित 15 हरे पेड़ काटने की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लालगंज सर्किल के वन दरोगा सुजीत कुमार सरोज ने बताया कि पुरसूड़ी गांव के शंभू प्रजापति ने हरे पेड़ काटे जाने की सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ ही साक्ष्य एकत्र किए गए। सीओ (वन) निखिल द्विवेदी ने बताया कि जांच के आधार पर सकरामऊ गांव निवासी संतोष गौतम के खिलाफ तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें