रोडवेज स्थित एक होटल में बुधवार को इनरव्हील क्लब आजमगढ़ नवेली का पद ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्ष का पद प्रियंका गोयल तथा सचिव का पद रीना अग्रवाल ने ग्रहण किया। इसके अलावा सदस्य के रूप में पूजा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रुचि डालमियां, मानसी अग्रवाल, निमिषा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शिवानी सिंघल, योगिता अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, परिणिता अग्रवाल एवं रितु अग्रवाल ने पद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि नारी संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अमित लता सिंह एवं सचिव प्रिया अग्रवाल और डा.पूनम तिवारी मौजूद रहीं।