फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बार चुनाव में भृगुनाथ राम अध्यक्ष, मनोज चुने गए मंत्री

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के विजेता प्रत्या​शियों को माला पहनाकर स्वागत करते अ​धिवक्ता। श्रोत-एसोसिएशन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों की मतगणना बुधवार को एसोसिएशन के पुस्तकालय कक्ष में हुई। अध्यक्ष पद पर भृगुनाथ राम और मंत्री पद पर मनोज कुमार राय ने जीत दर्ज की। अधिवक्ताओं ने विजेताओं का स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी शिवधन प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भृगुनाथ राम ने 215 वोट पाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र प्रताप सिंह को 25 मतों से पराजित किया। महेंद्र प्रताप को 190 मत मिले। वहीं, अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार बलिराम यादव को केवल पांच मत मिले।
मंत्री पद पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। मनोज कुमार राय 260 मत पाकर मंत्री निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक कुमार श्रीवास्तव को 129 मतों से पराजित किया। दीपक को 131 मत मिले थे।
विज्ञापन

इसी पद पर सतिराम प्रजापति को 10 और रविशंकर यादव को आठ मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमश: लौटू राम मौर्य 273 और मुन्ना सिंह ने 210 मत पाकर जीत दर्ज की।
सत्यप्रकाश चतुर्वेदी को 142 मतों से संतोष करना पड़ा। सहमंत्री प्रशासन पर आनंद प्रकाश यादव ने 217 मत पाकर जीत दर्ज की जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल उपाध्याय को 197 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अन्य पदों पर पहले निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें