आजमगढ़। नगर पालिका बोर्ड की बैठक का आयोजन मंगलवार को नगरपालिका सभागार में हुआ। इस दौरान सभासदों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस हंगामे के बीच 55 करोड़ 34 लाख 72 हजार रुपये बजट स्वीकृत हुआ।
पालिकाध्यक्ष सरफराज आलम की अध्यक्षता में मंगलवार आयोजित नगरपालिका बोर्ड की बैठक काफी हंगामेदार रही। सभासद अपनपे-अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यों को लेकर काफी मुखर रहे। आराजीबाग सभासद पुनीत राय ने स्वकर के मुद्दे को उठाया। इस पर ईओ नगरपालिका ने 24 अप्रैल को विचार करने का आश्वासन दिया। इन सबके बीच सदस्यों की सहमति से 55 करोड़ 34 लाख 72 हजार रुपये के आय और इतने ही रुपये के व्यय स्वीकृत किया गया इस मौके पर ईओ विवेक त्रिपाठी, सभासद आनंद देव उपाध्याय, महेंद्र यादव, पुनीत राय आदि उपस्थित थे।