फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1284 आवासों की जांच में 276 अवैध तरीके से रहते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बसपा शासन काल में नगर क्षेत्र के डीएवी काॅलेज के पास, गजहड़ा, मेहनगर, जाफरपुर और चकगोरया में कांशीराम कालोनी का निर्माण कर गरीबों को आवास का आवंटन किया गया। इन कालोनियों में कुल 1692 आवासों का निर्माण कराया गया। 1284 आवासों की जांच हुई तो 276 लोग अवैध रूप से रहते मिले। वहीं अभी तक डीएवी कालोनी में रहने वाले 588 आवासों में रहने वालों के पात्रता की जांच होनी बाकी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की कांशीराम कालोनियों में अवैध रूप से रहने वाले लोगों की शिकायत होती रहती है। ऐसी ही शिकायत पर शुरू हुई जांच में डीएवी, जाफरपुर, चकगोरया में रहने वाले लोगों की जांच शुरू की गई। जाफरपुर कांशीराम कालोनी में 492 लोगों को आवास का आवंटन किया गया है।
जांच में 165 लोग, चकगोरया के 204 आवासों की जांच में 99 लोगों अवैध रूप से रहते मिले हैं। वहीं डीएवी में कुल 696 आवासों में 108 आवासों की जांच अभी तक की गई है। इस जांच में 12 लोग अवैध रूप से रहते हुए मिले हैं। दो कालोनियों में अवैध रूप से रहने वाले लोगों के चिह्नित करने के बाद भी अब तक इन्हें आवासों से बाहर निकालने की कोई कार्रवाई जिम्मेदारों द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन

आंवटन किसी का और रह रहा कोई
आजमगढ़। इन कालोनियों में जिनको आवास का आवंटन हुआ है। उनमें से बहुत से लोगों ने आवंटन लेने के बाद आवास को किराये पर उठा दिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि उनके आवास में दूसरा व्यक्ति किराये पर रह रहा है।
इसकी जांच पहले से चल रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है। मैंने उस फाइल को निकलवाया है जो जांच बाकी है उसे पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विवेक त्रिपाठी, प्रभारी पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें