फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बालिका वर्ग में अग्रिमा और संघमित्रा ने किया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यूपी स्टेट अंडर 13 स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसके बालिका वर्ग में अग्रिमा सिंह और संघमित्रा ने और बालक वर्ग में दिव्यांग सिंह और प्रखर जैन ने सबको पटखनी देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


बालिका एकल क्वार्टर फाइनल बालिका एकल में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग की खिलाड़ी अग्रिम सिंह नोएडा ने अन्यना लखनऊ को 21- 11, 21-8, सौम्या सिंह आजमगढ़ ने श्राइना मोहन चंद्र लखनऊ को 21- 14 , 21- 11 से, अरसी अब्बास आगरा ने अजनबी पाठक लखनऊ को 18-21, 21-8, 21-15 से और संघमित्रा गौतम आगरा ने मान्या सिंह मेरठ को 21-4, 21-7 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। बालक एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दिव्यांश सिंह अयोध्या ने अवनीश शर्मा वाराणसी को 21- 5, 21- 15 से, शुभम सोलंकी आगरा ने अतीक अहमद अयोध्या को 13-21 ,21-16, 21- 18 से और प्रखर जैन झांसी ने शुभ श्रीवास्तव गोरखपुर को 21-4, 21-19 से पराजित किया। जबकि उत्कर्ष चौहान सहारनपुर को मेडिकल टेस्ट में ओवररेज पाए जाने के कारण डिसक्वालीफाई किया गया। बालिका वर्ग के युगल क्वार्टर फाइनल में सौम्या सिंह आजमगढ़ एवं अग्रिमा सिंह नोएडा की जोड़ी ने प्रियंका जायसवाल एवं उर्वशी सोनकर वाराणसी की जोड़ी को 21-7, 21-7 से, अरनवी पाठक एवं श्राइना मोहन चंद्र लखनऊ की जोड़ी ने गर्विता त्रिपाठी एवं मान्या सिंह मेरठ को 21-11, 21 -16 से, कनिष्का सोगरवाल एवं संघमित्रा गौतम आगरा की जोड़ी ने जिया चौधरी एवं सुहानी सिंह गाजियाबाद को 21 -12, 21- 11 से तथा आरल द्विवेदी कानपुर एवं आरसी अब्बास आगरा ने अनामिका कनक पूनिया बागपत तथा श्रेया गुप्ता बादा को 21 -10 21- 9 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के युगल क्वार्टर फाइनल में प्रखर जैन झांसी शिवेश गुप्ता प्रयागराज की जोड़ी ने अंकुर प्रताप सिंह आगरा एवं राम सक्सेना बरेली को 21- 15, 21- 10 से, अथर्व आनंद सिंह जौनपुर कुणाल पटेल इटावा को निर्माण यादव मुरादाबाद एवं प्रांजल गुप्ता लखनऊ से वाक ओवर मिला, अतीक अहमद एवं दिव्यांश सिंह अयोध्या की जोड़ी ने देव चौधरी एवं उत्कर्ष पाराशर गाजियाबाद की जोड़ी को 21 -5, 21- 8 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान खेले गए सेमी फाइनल मुकाबलों में बालिका एकल सेमीफाइनल अग्रिमा सिंह नोएडा ने अर्शी अब्बास आगरा को 21-8, 16-21, 21-12 से तथा संघमित्रा गौतम आगरा ने सौम्या सिंह आजमगढ़ को 21- 18, 21 -19 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बालक एकल सेमीफाइनल दिव्यांग सिंह अयोध्या ने शुभम सोलंकी आगरा को 21-10, 21-11 से तथा प्रखर जैन झांसी ने उत्कर्ष चौहान सहारनपुर को 21- 18, 22-20 से से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को सुबह नौ बजे से फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें