फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: क्रिकेट प्रतियोगिता में आजमगढ़ ने लखनऊ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घाटन गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया। इसके बाद लखनऊ और आजमगढ़ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें आजमगढ़ की टीम ने लखनऊ को पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

आजमगढ़ ने टॉस जीतकर लखनऊ की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लखनऊ की पूरी टीम 20 ओवरों में 10 विकेट होकर मात्र 145 रन ही बना सकी। जिसमें कृष्णा साहू ने सर्वाधिक 50 रन एवं अभिषेक ने 32 रन बनाए। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाजी में राज सिंह ने तीन विकेट और मनीष ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी आजमगढ़ की टीम के तरफ से कप्तान धनंजय यादव ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली। दीपांशु उपाध्याय ने शानदार 58 रन बनाए। गेंदबाजी में लखनऊ की तरफ से अभिषेक और ऋतुराज ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। दो ओवर शेष रहते ही आजमगढ़ ने इस मैच को जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आजमगढ़ के कप्तान धनंजय यादव को प्रदान किया गया l इस मैच के अंपायर अश्वनी यादव और दीपक गुप्ता रहे जबकि स्कोरर राहुल चौहान रहे।आयोजक सचिव अमन श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथियो जिलाध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाल एवं लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय जी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री संदीप सिंह सोनू, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं गोल्ड मेडलिस्ट मनीष त्रिपाठी, प्रतिभा निकेतन विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा आदि का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें