फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कहीं अधिकारी नदारद, कहीं शिकायतों का नहीं हुआ निस्तारण

विज्ञापन
अहरौला थाना में समाधान दिवस पर  अ​धिकारियों की खाली कुर्सियां । संवाद
विज्ञापन
जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई। अहरौला में जिम्मेदार अधिकारियों के न पहुंचने से फरियादी निराश लौट गए, जबकि फूलपुर में 12 शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। बरदह में आठ में से दो मामलों का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

अहरौला : थाना समाधान दिवस में अधिकारियों के लिए चार कुर्सियां लगी थीं, लेकिन समाधान दिवस प्रभारी और थानाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव और राजस्व विभाग के तीन कर्मचारी ही मौके पर थे।
दोपहर 12:50 बजे तक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर पखनपुर के चंद्रशेखर सिंह, युधिष्ठिरपट्टी के कोमल प्रजापति, कठही के गौतम पांडेय और अभयपुर के गुड्डू सिंह लौट गए।
विज्ञापन

बाद में उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला पहुंचे। थानाध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने बताया कि वह जरूरी काम से बाहर थे। मिले आवेदनों को संबंधित राजस्व विभाग को भेज दिया गया है।
फूलपुर : फूलपुर कोतवाली में कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 12 शिकायतें आईं। इनमें सात राजस्व और पांच पुलिस विभाग की थीं, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हुआ।
बरदह : थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आठ प्रार्थना पत्र मिले। इनमें छह राजस्व और दो पुलिस विभाग से संबंधित थे। मौके पर दो मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें