आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्थापित कोविड-19 इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बढ़ते हुए संक्रमण के रोकथाम के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि कोरोना की सैंपलिंग और टेस्टिंग किसी भी हालत में लक्ष्य से कम नहीं होनी चाहिए। पूरी एनर्जी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का पालन सख्ती से करें। बिना मास्क के अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों का चालान करें।
डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में रखे गए व्यक्तियों की किसी भी दशा में मौत नहीं होनी चाहिए। कंटेनमेंट जोन में निगरानी समितियों को एक्टिव करके होम आइसोलेशन में रखे गए व्यक्तियों की निगरानी कराएं। उस क्षेत्र को सैनिटाइज कराएं। अगर कोरोना के लक्षण प्राप्त होते हैं तो उसे छुपाए नहीं। कंट्रोल रूम और ब्लॉक पर अवगत कराएं। टोल फ्री नम्बर- 18008896734 लगाया गया है। इस मौके पर सीआरओ हरी शंकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, बीएसए अम्ब्रीश कुमार उपस्थित रहे।