फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कर चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज कराकर कराएं वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
कर चोरी के जो भी प्रकरण हैं उसमें नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराकर वसूली की कार्रवाई कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उक्त निर्देश डीएम विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर राजस्व माह फरवरी की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान भू-राजस्व में क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 36.10 एवं वाहन कर/माल एवं यात्री कर में क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 68.83, इसी प्रकार करेत्तर राजस्व के तहत भू-तत्व एवं धातुकर्म (खनन विभाग) में क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 42.38 एवं लोक निर्माण विभाग में क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 45.47 पाया गया। जिस पर डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की वसूली मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि माह मार्च के अंत तक क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करें। कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा में वाणिज्य कर के 168 प्रकरण, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के 390 प्रकरण, आबकारी विभाग के कुल 844 प्रकरण, परिवहन के 694, नगर निकाय के 419 प्रकरण, वन विभाग के 122 प्रकरण, खनन के 250 प्रकरण कर चोरी के पकड़े गये। जिसमें संबंधित विभागों द्वारा उक्त प्रकरणों में एफआईआर की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर चोरी के जो भी प्रकरण पकड़े जाएं, उसमें नियमानुसार एफआईआर की कार्रवाई कराते हुए वसूली करायें। पेट्रोल पंपों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।इस मौके पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, डीएफओ जीडी मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, वाणिज्यकर, एक्सीयन विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, मंडी परिषद, ईओ नगर पालिका आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें