फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में टुल्लू ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। गजेंदरपट्टी अजगरा गांव निवासी एक युवक की सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक परिवार के साथ मुंबई में रहता था और दादा की मौत होने पर कुछ दिन पहले गांव आया था। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गजेंदरपट्टी अजगरा गांव निवासी सूर्यभान पाल (20) पुत्र जयप्रकाश पाल परिजनों के साथ मुंबई रहता था। कुछ दिनों पूर्व गांव में रह रहे उसके दादा की मौत हो गई। पूरा परिवार मुंबई से इन दिनों घर आया हुआ था। सोमवार की रात वह टुल्लू पंप न चलने पर उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मुंबई में इंटरमीडिएट का छात्र था और दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें