आजमगढ़। जनपद में शुक्रवार को जहां 30 करोना संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया है। वहीं, 13 नये कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। अभी तक कुल 5342 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5070 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 200 पहुंच गई है। रिकवरी दर 94 फीसद को पार कर गई है। अब तक 100 मरीजों की मौत हुई हैं।
शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में सिविल लाइंस में एक, हरवंशपुर में एक, सेनपुर में दो, जहानागंज के सेमा में एक, सठियांव के अबाड़ी में एक, रानी की सराय में एक, जाफरपुर में एक, अतरौलिया में एक, फूलपुर के हैबतपुर में एक, ताहिरपुर में एक, पट्टी खजुरा में एक, बशीरापुर महमुदुल्लाह में एक, सठियांव के छितौनी में एक, नरैना में एक, अचलीपुर अतरौलिया में एक, नेवादा लालगंज में एक संक्र मित मिला है।