फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदिग्धावस्था में कक्षा नौ की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने संदिग्धावस्था में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

सेमरहा गांव निवासी रोशनी (16) पुत्री हरेंद्र कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सोने चले गए। इस बीच रोशनी ने कमरे में साड़ी का फंदा लगा ली। इसी बीच परिवार के एक सदस्य ने रोशनी को फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के सभी सदस्य कमरे में पहुंचे। रोशनी को लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। रानी की सराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें