फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्पेशल ऑडिट में 8 पंचायतों में 17.63 लाख की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़।
विज्ञापन

जिले की आठ ग्राम पंचायतों के स्पेशल ऑडिट में 17,63,220 रुपये की वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। ऑडिट के दौरान विकास कार्यों और वित्तीय अभिलेखों की जांच में मिली गड़बड़ियों के आधार पर संबंधित ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों से रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी गई है। पंचायत राज विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सभी मामलों में संबंधित ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों से रिकवरी की जाएगी। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ग्राम पंचायतों के कार्यों की निगरानी और सख्त की जाएगी।
देहदुआर ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 4.66 लाख की वित्तीय अनियमितता
जिले की आठ ग्राम पंचायतों के स्पेशल ऑडिट में सबसे ज्यादा वित्तीय अनियमितता मार्टीनगंज विकास खंड की देहदुआर ग्राम पंचायत में पाई गई है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार यहां विकास कार्यों और वित्तीय अभिलेखों की जांच के दौरान 4,66,225 रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। वहीं, इन आठ ग्राम पंचायतों के स्पेशल ऑडिट में सबसे कम वित्तीय अनियमितता ठेकमा विकासखंड की अहरौली ग्राम पंचायत में दर्ज की गई। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार यहां 11,050 रुपये की वित्तीय गड़बड़ी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन ग्राम पंचायतों में मिली अनियमितता

ग्राम पंचायत
- विकासखंड - अनियमितता

भिलौलो खालसा - तहबरपुर - 40,950
कंतालपुर - अतरौलिया - 47,495
सेमरौला - जहानागंज - 3,18,464
नरेहथा - जहानागंज - 2,94,480
देहदुआर - मार्टीनगंज - 4,66,225
भाटिनपारा - मार्टीनगंज - 4,15,218
अहरौली - ठेकमा - 11,050
विजौली - ठेकमा - 1,70,338
स्पेशल ऑडिट में जिन ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं, वहां संबंधित ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ नियमानुसार रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है। सभी मामलों में ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। सभी को वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि वह धनराशि जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही तहसील के माध्यम से आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
- कुमार अमरेंद्र, डीपीआरओ आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें