फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक की फावड़े से काट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के असमलपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर सगे चाचा ने ही भतीजे को फावड़े से काट डाला। अस्पताल में इलाज के दौरान भतीजे ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

असमलपुर गांव निवासी अंगद यादव (25) पुत्र राजेंद्र यादव बुधवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत का कोना गोड़ने को लेकर चाचा लालधर यादव से उसका विवाद हो गया। कहासुनी व तू-तू, मैं-मैं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने भतीजे पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। भतीजा लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद चाचा मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी होते ही अंगद के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हत्यारोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें