फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैतृक जमीन के बंटवारे, लेनदेन के विवाद में आरोपी ने की थी दादा-पोते की हत्या

विज्ञापन
पवई थाने में मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई के हेवती गांव में नौ जुलाई की रात में दादा-पोता की हत्या के मामले में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी संतोष यादव को मंगलवार को पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे सीएचसी पवई में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बाइक और नकदी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैतृक जमीन के बंटवारे, रुपये के लेन-देन के लिए लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने दादा और चचेरे भाई की हत्या की थी।
विज्ञापन

सीओ फूलपुर किरनपाल सिंह ने बताया कि नौ जुलाई की रात में हेवती गांव में पैतृक संपत्ति और पारिवारिक रंजिश में संतोष यादव ने अपने दादा जगदंबा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी थी। मामले में पवई थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद मुख्य आरोपी भाग गया था। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष मनीष पाल रसूलाबाद क्षेत्र में जांच कर रहे थे। पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ के पास उसे रुकने का इशारा किए तो वह भागने लगा। बारिश होने के कारण उसकी बाइक फिसलकर पलट गई। आरोपी पुलिस से बचने के लिए फायरिंग किया। पुलिस ने फायरिंग की तो आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें