फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : लॉकडाउन का दिखा असर, दुकानें बंद, सब्जी बिक्री स्थल पर भीड़ नदारद

Sat, 01 May 2021 10:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जरूरी सामानों की खरीद करने वाले लोग ही सड़कों पर आ रहे थे नजर
मुख्य चौक क्षेत्र में फल, दूध, ब्रेड आदि की ही दुकाने खुली हुई थी
विज्ञापन
पिछले दिनों के मुकाबले कम दिखी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थानीय स्तर पर संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है। जिसे देखते हुए लोगों में हड़कंप की स्थिति व्याप्त है। शुक्रवार की रात आठ बजे से तीन दिवसीय कोरोना कर्फ्यू की  शुरूआत हो गई। शनिवार की सुबह दुकाने जहां बंद थी तो वहीं सब्जी बिक्री स्थलों पर भी भीड़ कम नजर आई। जरूरी सामानों की खरीद को ही लोग घरों से बाहर निकाले हुए थे।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ते संक्रमण पर लगाम की अब तक की गई सभी कवायद फेल ही नजर आ रही है। लोग लापरवाही भी बरत रहे है। जिसके चलते ही कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसरा हुआ है। शुक्रवार की रात आठ बजे से तीन दिवसी कोरोना कर्फ्यू की शुरूआत हुई। जिसके चलते शनिवार की सुबह बाजार की सभी दुकानें बंद रही। दवा, दूध, फल आदि की ही दुकानें खुली हुई थी।

वहीं बाजार में शनिवार की सुबह कोरोना कर्फ्यू का असर देखने को मिला। लोग घरों से निकले हुए थे, जिन्हें कोई जरूरी काम था। शहर में दो स्थानों पर प्रशासन से सब्जी की दुकाने लगवाया हुआ है। इसमें अठवरिया मैदान व वेस्ली इंटर कालेज मैदान शामिल है। शनिवार की सुबह इन दोनों सब्जी बिक्री स्थलों पर भी भीड़ नहीं देखने को मिली।
विज्ञापन


मुख्य चौक क्षेत्र में फल, दूध व ब्रेड की ही दुकानें खुली हुई थी। मुख्य चौक पर थोड़ी बहुत भीड़ नजर आ रही थी लेकिन सामान्य दिनों की अपेक्षा यह काफी कम थी। कुछ लोग अभी भी बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आए। यहीं लापरवाही ही घातक हो रही है। यदि सभी कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन ठीक ढंग से करने लगे तो संभव है कि कोरोना संक्रमण पर लगाम लग जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें