बरदह ठहन के जगदीशपुर सोहौली गांव में रविवार की शाम पट्टीदारों ने युवक के सिर पर पटरे से प्रहार कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी रामनयन (45) को कही से सूचना मिली कि उसके परिवार की लड़की का फोटो पड़ोसी पट्टीदार के मोबाइल में है। रामनयन रविवार को दिन में तीन बजे पट्टीदार के घर पूछताछ के लिए गया। इस दौरान उसकी पट्टीदारों से कहासुनी हो गई। तभी पट्टीदारों ने लकड़ी के पटरे से रामनयन के सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान हो कर वह गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज ले गए, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियों हैं। मौत से परिजन बिलख उठे। पत्नी की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।