एटीएस की गिरफ्त में आए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इन सभी के पास से एटीएस की टीम ने सात सिम बॉक्स, 234 प्री-एक्टीवेटेड भारतीय सिम, नौ प्री-एक्टीवेटेड नेपाली सिम, 79 स्मार्ट फोन, तीन लैपटॉप, एक टेबलेट, एक सीपीयू और 21 राउटर-मॉडम बरामद किया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस गिरोह में अभी और लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। एटीएस की दबिश जारी है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि देश में प्रतिबंधित एप्लीकेशन को वीपीएन के माध्यम से मोबाइल पर डाउनलोड कर भारतीय मोबाइल नंबरों से वर्चुअल नंबर जनरेट किया जाता है। इन वर्चुअल नंबरों के माध्यम से इंटरनेट के द्वारा मोबाइल को नोड बनाकर इंटरनेशनल कॉलिंग कराई जाती है। इस प्रकार की कॉलिंग किसी भी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के गेटवे पर दर्ज नहीं होती। इसमें कॉल करने वाले और रिसीव करने वाले की पहचान नहीं होती है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी है।