फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: अंतिम संस्कार के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे परिजन, करंट से युवक की मौत का मामला

Mon, 04 Sep 2023 03:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे युवक को सीएचसी पहुंचाया गया तो कोई डॉक्टर नहीं मिला। दूसरे अस्पताल में ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को  सीएचसी प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के हांसापुर गांव निवासी रमाकांत यादव (24) रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया था। उसे इलाज के लिए सीएचसी अहरौला लाया गया तो कोई डॉक्टर नहीं मिला। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा व तोड़फोड़ किया। इसके बाद परिजन रमाकांत को अन्यत्र अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को रमाकांत का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन सीएचसी अहरौला पहुंचे और धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद धरना समाप्त हुआ। हांसापुर गांव निवासी रमाकांत यादव के घर के बगल से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। तार काफी नीचे तक लटक भी रहा है। रविवार को रमाकांत लाहे की सीढ़ी लेकर कहीं जा रहा था। वही सीढ़ी हाईटेंशन तार से सट गई। करंट की चपेट में आकर रमाकांत गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन उसे लेकर सीएचसी अहरौला पहुंचे तो वहां कोई डॉक्टर या कर्मी नहीं मिला। जिस पर परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल के गेट पर तोड़फोड़ किया। आधे घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करने के बाद परिजन अन्यत्र उसे लेकर रवाना हुए। जहां देर शाम रमाकांत की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए और सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन व ग्रामीण सीएचसी पर पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी होते ही अहरौला थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में एमओआईसी डॉ. मोहन लाल भी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुन: ऐसी लापरवाही न होने का आश्वासन मांगा। जिस पर अस्पताल का पूरा स्टाफ मौके पर जुट गया और आगे से ऐसी लापरवाही न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें