फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिला अस्पताल में मरीज के तीमारदार से अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर पैसे की वसूली का नया मामला सामने आया है।हर ऑपरेशन में डॉक्टर अपने सहयोगियों के माध्यम से वसूली कर रहे हैं। ऐसे ही एक आंख के डॉक्टर ने मरीज के तीमारदार से 10 हजार रुपये की मांग की। डॉक्टर के सहयोगी ने 3500 रुपये क वसूली भी कर ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टर ने पैसा लेने वाले को अपना सहयोगी मानने से इंकार किया तो वहीं प्रभारी एसआईसी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज आंख के ऑपरेशन के लिए पहुंचा था। मरीज को डॉ. जेपी श्रीवास्तव देख रहे थे और मरीज को ऑपरेशन की सलाह भी दी। ऑपरेशन के लिए डॉ जेपी श्रीवास्तव के एक तथाकथित सहयोगी फहीम ने मरीज के तीमारदार से ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। तीमारदार ने अपनी गरीबी का रोना रोया, तो फहीम ने साढ़े तीन हजार रुपये में ऑपरेशन कराने बात कही। इतना ही नहीं तत्काल उसने साढ़े तीन हजार रुपये ले भी लिया। फहीम के पैसा लिए जाने का वीडियो किसी ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बाबत डॉ. जेपी श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पैसा लेने वाले व्यक्ति ने उनका कोई संबंध नहीं है। कोई दलाल होगा जो इस तरह की वसूली कर रहा है। मैंने किसी मरीज से पैसों की मांग नहीं की।
00
वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति डॉक्टर का सहयोगी होगा, वहीं डॉक्टर इस मुद्दे पर सही जवाब दे सकते हैं। वैसे मेरे पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आयी है। यदि शिकायत आती है तो जांच करा कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैंने सभी डॉक्टरों को पहले से ही निर्देश दिया हुआ है कि ऑपरेशन में सरकारी सामग्री का ही प्रयोग करें। ताकि दलालों की दलाली न चलने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आमोद कुमार, प्रभारी एसआईसी, जिला अस्पताल आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें