फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छापा मारकर अवैध नर्सिंग होम सील, फर्जी मेडिकल स्टोर भी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के पूना पोखर बाजार में अवैध रूप से संचालित “मां सर्वेश्वरी जच्चा-बच्चा केंद्र” पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें पाया गया कि नर्सिंग होम बिना किसी रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। यहां न तो किसी मान्यता प्राप्त डॉक्टर की डिग्री मौजूद थी और न ही नियमों का पालन किया जा रहा था।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर भी फर्जी पाया गया। मामले की गंभीरता तब सामने आई जब पूना पोखर निवासी सुनील कुमार ने अपनी बहन के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर बहन को उक्त केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां मना करने के बावजूद डाक्टर ने ऑपरेशन कर दिया।
ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। इसके बाद गलत तरीके से खून चढ़ाने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में जांच में दोनों किडनी फेल होने की बात सामने आई। पीड़ित की ओर से उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और यह कार्रवाई की गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित करने वाले डाॅक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें