फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में बंद होंगी मांस की अवैध दूकानें

Sat, 28 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक नपाध्यक्ष डा. शमीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2015-16 के बजट के रूप में 16 करोड़ 61 लाख रुपये पारित किया गया। विशेष रूप से नगर में अवैध रूप से चल रही मांस की दूकानों को बंद कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष 28 फरवरी 2015 तक की विभिन्न स्रोतों से कुल आय 13 करोड़ 85 लाख 88 हजार 727 रुपये बताई गई। आगामी सत्र में पेयजल, साफ -सफाई, हरदीवां के पास पार्क और सामुदायिक मैरिज हाल के लिए  सभासदों ने प्रस्ताव रखा। सदन में सर्वसम्मति से इसका अनुमोदन किया गया। बैठक में नगर में खुलेआम जगह-जगह बिक रहे मांस की दूकानों को बंद कराने की मांग उठी। जिस पर पालिका अध्यक्ष डा. शमीम ने मुबारकपुर नगर से मांस के निर्यात करने के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की।

जिस पर सभासदों ने बताया कि यहां से प्रतिदिन मांस का निर्यात भारी मात्रा में किया जाता है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में फैले अवैध स्लाटर हाउस संचालकों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मौके पर प्रभारी ईओं और वरिष्ठ लिपिक राजन चौधरी, दीपचंद यादव, रागिब मसूद अंसारी, दीपक शर्मा, शैलेश सिंह, सभासद अरशद जमाल अंसारी, श्रवण यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें