फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जारी है अवैध शराब की बिक्री, 18 हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रहा। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर सोमवार को जिले में जगह-जगह पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध शराब जब्त कर 18 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विभिन्न थानों क्षेत्रों में पुलिस ने कुल 171 ईंट भट्ठों के साथ ही 143 अन्य संभावित स्थानों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस टीम ने कुल 278 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 18 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। एसपी कार्यालय से दी गई सूचना के अनुसार बरदह पुलिस ने 39 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। तरवां क्षेत्र में 38 लीटर शराब के साथ दो लोग पकड़े गए। रानी की सराय, जीयनपुर कोतवाली, बिलरियागंज तथा कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में 20-20 लीटर शराब के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार किए गए। जहानागंज व गंभीरपुर क्षेत्र में 18-18 लीटर शराब बरामद की गई, दो कारोबारी पकड़े गए। सरायमीर व मेंहनगर क्षेत्र में 15-15 लीटर शराब के साथ एक-एक कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। पवई में 14 लीटर शराब के साथ एक, अतरौलिया में 11 लीटर शराब के साथ एक, फूलपुर, देवगांव व मेहनाजपुर में 10-10 लीटर शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार किए गए। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें