फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राजघाट से अवैध कब्जा हटाया, अंतिम संस्कार को आये लोगों से वसूले गये रुपये वापस दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे तमसा किनारे स्थित राजघाट पर आसपास के गांवों और शहर के लोग परिजनों के शवों का
विज्ञापन

अंतिम संस्कार करने आते हैं। यहां पर प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए डोमराजा की तैनाती की गई थी। लेकिन कुछ समय से डोमराजा और कुछ अन्य मनबढ़ लोगों की ओर से लोगों से वसूली की जा रही थी। उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा था। साथ ही राजघाट पर अवैध मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया।
शिकायत मिलने के बाद बुधवार को एसडीएम सदर और डीपीआरओ मय दल बल के साथ पहुंचे। अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान डोम राजा के आवासीय परिसर से हजारों की संख्या में मिनरल वाटर की एक्सपायर बोतलें भी निकलीं। इन पानी की बोतलों को बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि राजघाट श्मशानघाट पर दाह संस्कार करने आने वालों की जेबें ढीली करनी पड़ती थीं। कुछ मनबढ़ किस्म के लोग लोगों से 1500 से 2000 हजार तक की वसूली करते थे। इस प्रकार की शिकायतें आए दिन डीएम, एसडीएम आदि से होती रहती थी। इतना ही नहीं यहां दाह संस्कार कराने वाले व्यक्ति की ओर से अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत भी मिली थी। डीएम के निर्देश पर आज इस अतिक्रमण को हटाया गया है। साथ ही पूरा श्मशानघाट पल्हनी ब्लॉक के कोडर अजमतपुर के ग्राम प्रधान को सौंप दिया। अतिक्रमण हटाने के कारण आवासीय परिसर से भारी मात्रा में मिनरल वाटर की एक्सपायर बोतलें निकलीं। डोम के परिवार के लोगों द्वारा इसे हटाया जा रहा था। जब इन बोतलों की एक्सपायरी डेट की जांच की गई, तो ज्यादातर बोतलें एक्सपायर पाई गई।
00
दाह संस्कार की रेट लिस्ट कराई चस्पा
आजमगढ़। एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता और डीपीआरओ श्रीकांत दरवे ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही यहां पर दाह संस्कार का रेट भी निर्धारित करते हुए रेट लिस्ट को चस्पा कराया। यहां पर सामान्य तौर पर 200 रुपये साफ सफाई का और 250 रुपये डोम की ओर से दी जाने वाली अग्नि का देना पड़ेगा। इससे अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा गरीब और लावारिश मुर्दों का निशुल्क अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन





ज्यादा लिए गए रुपयों को कराया वापस
आजमगढ़। डीपीआरओ श्रीकांत दरवे ने बताया कि बुधवार को जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। तो वहां पर मुर्दा जलाने के लिए तीन अलग अलग परिवार के लोग आए थे। इन लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए अधिक रुपये लिए जाने की शिकायत की। इन तीनों लोगों से लिए गये अधिक रुपये को वापस कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें