जिलाधिकारी कार्यालय पर खूल-कूद के मैदान पर अवैध कब्जे आरोप लगा कर प्रदर्शन करते मेंहनगर पलिया सो?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिया सोफी गंज के युवकों ने शुक्रवार को जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। युवकों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के राजस्व गांव देवसड में स्थतित खेलकूद मैदान पर अवैध रूप से कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। वहीं लेखपालों द्वारा दबंगों से धनउगाही कर गलत रूप से पैमाइश कर एसडीएम को रिपोर्ट लगल दी। युवकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। युवकों का कहना है कि इसकी शिकायत गत 14 जुलाई को एसडीएम मेंहनगर से की गई औो मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने 23 जुलाई को दो लेखपालों को मौके पर भेजकर पैमाईश कराई। संतलाल राजभर, विजय राजभर, अनिरुद्ध राजभर, अंकुश राजभर, मिंटू राजभर, नीलमणि राजभर, अतुल राजभर, अमित कुमार व धर्मेंद्र राजभर सहित आदि उपस्थित थे।