फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि अब छोड़ी बोर्ड की परीक्षा तो देना होगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं की इस बार जवाबदेही तय की गई है। उनके परीक्षा में नहीं शामिल होने को लेकर बोर्ड काफी संजीदा है। ऐसे परीक्षार्थियों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि किस कारण से वह परीक्षा में नहीं शामिल हुए। इस संबंध में बोर्ड के सचिव ने डीआइओएस को पत्र जारी कर जवाब मांगा है। विभाग अब ऐसे छात्रों की सूची तैयार कर रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च को शुरू हुई। जिसमें हाईस्कूल के 96625 व इंटरमीडिएट के 81210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में पंजीकृत जिन्हें परीक्षा देने के लिए जिले में कुल 297 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विभाग द्वारा दिए गए पहले दिन के आंकड़े की माने तो पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी में 9516 व द्घितीय पाली में इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा में 5414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी, जो सभी के लिए अनिवार्य विषय था।
विज्ञापन

सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर उनके शामिल नहीं होने का कारण सहित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भेजे गए पत्र में पूछा है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कितने व्यक्तिगत और संस्थागत छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। उनमें से कितनों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में प्रतिभाग न करने का क्या कारण रहा। बोर्ड सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अनुपस्थित परीक्षार्थियों का ब्योरा एकत्र कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पीके उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही इसका पूरा विवरण कारण सहित बनवाकर बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें