फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो दिन में नहर में पानी नहीं आया तो करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। विकास खंड के ताड़ी बाजार से मंदे बाजार तक लगभग 15 किलोमीटर शारदा सहायक खंड 32 नहर है। इसमें पानी न आने से किसान धान की रोपाई के लिए चिंतित हैं। दो दिन में पानी नहीं आने पर किसानों ने सिंचाई विभाग का घेराव करने की चेतावनी दी है। वहीं, जिम्मेदार अभी 10 दिन बाद पानी आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किशनपुर, ताड़ी, बदौरा खुर्द, बदौरा बुजुर्ग, पेवठा, धनरबाध, तैयबपुर, लफ्सीपुर, भुजही अभिलाषण, बबुरा, धनहुआ, मंदे आदि गांवों के किसान खेती के लिए इसी नहर के पानी पर निर्भर रहते हैं। धान की रोपाई का समय आ गया लेकिन नहर में अभी तक पानी नहीं छोड़ा जा सका है। इससे खेती बारी को लेकर किसान परेशान हैं। धनई यादव, अजय सिंह, चंद्रभान भास्कर, संतोष राम, अरविंद यादव, पवन सिंह आदि किसानों ने बताया कि नहर में पानी न आने से परेशानी हो रही है। धान की रोपाई के लिए पानी का इंतजार किया जा रहा है। दो दिन में पानी नहीं आया तो सिंचाई विभाग का घेराव किया जाएगा।
इस संबंध में शारदा सहायक खंड 32 के अवर अभियंता सुमित सेन ने बताया कि अभी जौनपुर बड़ी नहर में ही पानी नहीं आया है। दो-चार दिन में जौनपुर बड़ी नहर में पानी आ जाएगा। इधर की नहरों में पानी आने में अभी 10 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें