फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में गड़बड़ी होती तो केरल में कैसे बनती कांग्रेस सरकार: ओमप्रकाश

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जनसुनवाई करते। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ईवीएम पर कर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी होती तो केरल में कांग्रेस की सरकार कैसे बनती। चुनाव हारने के बाद ईवीएम को मुद्दा बनाना विपक्ष की पुरानी आदत बन चुकी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ शब्द और अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि एक जज द्वारा युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहे जाने के बाद युवाओं में नाराजगी बढ़ी और उसी का असर सोशल मीडिया पर दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि समय के साथ यह मामला शांत हो जाएगा।



प्रदेश में भीषण गर्मी और बिजली कटौती के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि सरकार गांवों में 18 घंटे और कस्बों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में एसी और कूलर की संख्या तेजी से बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ी है, जिससे दबाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी राजनीति पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की बसपा सुप्रीमो से मुलाकात, राहुल गांधी के बयान, ईवीएम विवाद, बिजली संकट और ‘वंदे मातरम’ जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
अतरौलिया निरीक्षण भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं और मायावती की मुलाकात पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि बिना समय लिए किसी बड़े नेता से मिलने पहुंचना केवल राजनीतिक दबाव बनाने और सौदेबाजी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समाजवादी पार्टी को यह संदेश देना था कि बसपा के साथ भी राजनीतिक समीकरण बनाए जा सकते हैं।
वहीं राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर दिए गए बयानों को लेकर राजभर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं और ऐसे बयानों की वह निंदा करते हैं।
मदरसों और स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य किए जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि भारत में रहने वाले हर नागरिक को राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म कोई भी हो, देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ‘वंदे मातरम’ कहना चाहिए और इसे उत्तर प्रदेश में पूरी तरह लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें