गंभीरपुर थाना पुलिस शुक्रवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरिहां मोड़ पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है। उसके पास अवैध तमंचा भी मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम अबुल कैश निवासी मोहम्म्दपुर भिटिया थाना गंभीरपुर बताया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। संवाद