फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों का स्थानांतरण आदेश नहीं हुआ निरस्त तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सहायक विकास अधिकारी पं. एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी सोमवार को डीपीआरओ से मिला। डीपीआरओ से मांग उठाई की 500 सफाईकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश को वापस लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हमारी मांग पर कोई विचार नहीं किया गया तो 17 अगस्त के बाद कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि वार्ता में जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि अपर जिला पंचायत अधिकारी वर्तमान समय में अवकाश पर चल रहे हैं। उनके अवकाश से वापस आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा। जिसमें उपस्थित समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायतगण एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी के पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि शासन के मंशा के अनुरुप हर घर तिरंगा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 17 अगस्त तक यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन बाध्य होकर कार्य बहिष्कार करते हुए निश्चित करते हुए अनिश्चित काली धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर त्रिवेणी प्रसाद सिंह, शांति शरण सिंह, मनोज कुमार, मिथिलेश राय, राजनाथ तिवारी, सुनील मिश्रा, सुबाष चंद्र, सुरेश प्रजापति सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें